Categories: Uncategorized

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) ,

इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर मामले की जाँच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के बैंक खातों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।

जाँच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बरामद किया गया चिट्टा/हेरोइन उन्होंने एस.ए.एस. नगर, मोहाली से संदीप कुमार नामक व्यक्ति से 33,000 रुपये में खरीदा था। इस राशि में से 30,000 रुपये नकद तथा 3,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से संदीप कुमार के बैंक खाते में जमा किए गए थे। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि संदीप कुमार काफी समय से गिरफ्तार आरोपियों को चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई कर रहा था।

पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना सदर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के तहत मुख्य आरोपी एवं चिट्टा सप्लायर संदीप कुमार पुत्र श्री अमरजीत सिंह, निवासी गांव सूरज नगर, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर (पंजाब), उम्र 27 वर्ष, को एस.ए.एस. नगर, मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 09-02-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जाँच की जा रही है। मामले में आगे की जाँच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago