Categories: Uncategorized

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।


संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें डेबरघाट से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-79-2810 सत्यायी नाला के समीप अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में गिर गई। वाहन में तीन युवक सवार थे, जो डेबरघाट से अपने घर की ओर लौट रहे थे। मृतक की पहचान अभिमन्यु (31) पुत्र सुंदर सिंह, निवासी लाना पालर के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संगड़ाह पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, हादसे में घायल अशोक (28) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जबकि तीसरे घायल संजय कुमार (35) का उपचार CHC संगड़ाह में चल रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125A और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

19 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

19 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

19 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

21 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

23 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

24 hours ago