Categories: Uncategorized

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),


निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,
निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए टिप्स- दिनेश शर्मा

नाहन( सिरमौर)। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सीनियर डिवीजनल मैनेजर (SDM) दिनेश शर्मा ने आज नाहन शाखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम के विकास अधिकारियों (DO), सीएलआईए (CLIA) और एजेंटों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
बैठक में दिनेश शर्मा ने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एजेंटों को आवश्यक मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर योजना, निरंतर संपर्क और सकारात्मक सोच के साथ ही लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम केवल एक बीमा संस्था ही नहीं, बल्कि सुरक्षा कवर के माध्यम से समाज सेवा का कार्य भी कर रही है। एलआईसी देश के लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के प्रति निश्चिंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
दिनेश शर्मा ने कहा कि एलआईसी का देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी बड़ा योगदान है और सभी अधिकारी व एजेंट मिलकर बेहतर प्रदर्शन के साथ निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें।
इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम नाहन शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन और सहायक शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

19 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

19 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

19 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

21 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

23 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

24 hours ago