शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
तहसीलदार शिमला ग्रामीण ने 5 पंचायतों के निवासियों को वन अधिकारों की दी जानकारी
अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के परिपेक्ष में वन अधिकारों की जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से आज कार्यालय ग्राम पंचायत शोघी में क्षेत्र की 5 पंचायतों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 पंचायतों जिनमें शोघी, थड़ी, जलैल, आनंदपुर और कोट शामिल हैं, से संबंधित अधिकारों की जानकारी देने के दृष्टिगत तथा वन अधिकार समितियों के समक्ष अपने-अपने व्यक्तिगत और सामुदायिक दावे प्रस्तुत करने हेतु यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…