Categories: Uncategorized

चिट्टा तस्करी मामले का भगोड़ा आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार, सदर सोलन पुलिस की बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ रिंकू (27 वर्ष) पुत्र भीम सिंह निवासी गांव लावनधार, डाकखाना मंझोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है, जो हाल ही में गांव डमरोग, तहसील व जिला सोलन में रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 अगस्त 2019 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने उक्त आरोपी को 18.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 172/2019 धारा 21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से वह जमानत पर रिहा हुआ था।

मामले के ट्रायल के दौरान आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार पेश होने के आदेश दिए गए, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। इसके चलते न्यायालय ने उसे 03 मार्च 2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर आखिरकार 03 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज 04 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सरसरी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सोलन में चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें उसने लगभग 4.30 लाख रुपये मूल्य की दो कारें चोरी की थीं। इसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

22 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

22 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 day ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago