Categories: Uncategorized

शिकार मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो काकड़ के मांस और बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप,संवाददाता )

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अजोली के किशनकोट गांव में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को ‘काकड़’ (Northern Red Muntjac) के मांस और अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार  2 फरवरी 2026 को वन विभाग को सूचना मिली थी कि किशनकोट निवासी दर्शन लाल ने कुकड़ों के जंगलों में एक जंगली जानवर का शिकार किया है और वह घर पर उसका मांस बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही वन मंडल पांवटा साहिब के एसीएफ (ACF) आदित्य शर्मा और रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपी दर्शन लाल के परिसर से भारी मात्रा में सामान बरामद किया। आरोपी ने करीब 12 किलोग्राम काकड़ का मांस घास के पत्तों के नीचे छिपा रखा था। मौके से मांस तोलने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक डबल बैरल राइफल, जिंदा कारतूस, छुरे और मांस काटने वाले हथियार भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी खेतीबाड़ी लाइसेंस वाली बंदूक का इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए कर रहा था और पकड़े जाने के वक्त वह मांस के टुकड़े कर उसे बेचने की तैयारी में था। वन विभाग के एसीएफ (ACF) आदित्य शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं, के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि काकड़ अनुसूची-1 की एक संरक्षित प्रजाति है, इसलिए यह अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है। विभाग ने सभी साक्ष्यों और हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में एसीएफ आदित्य शर्मा, रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, बीओ इंदर ठाकुर सहित मुदस्सिर, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार, कैलाश, दर्शन चंद, पवन सिंह, संदीप शर्मा, रत्न शर्मा, रणबीर सिंह, मनीषा और जसप्रीत कौर जैसे कर्मचारी शामिल रहे। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विभाग अब इस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रहा

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

22 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

22 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

24 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago