सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
परवाणू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम गश्त के दौरान हिमुडा ग्राउंड, परवाणू के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों में से एक की पहचान आर्यन पुत्र श्री राजेश कुमार, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, पिंजौर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग पाया गया। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आर्यन को गिरफ्तार किया, जबकि बाल अपचारी से पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ और जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बरामद चिट्टा मनीमाजरा, चंडीगढ़ से शिवम उर्फ काकू नामक व्यक्ति से 14 हजार रुपये में खरीदा गया था। पुलिस टीम ने कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण किया।
Backward Linkage के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को मनीमाजरा, चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर शिवम उर्फ काकू पुत्र स्वर्गीय श्री राम भरोसे, उम्र 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उसके ठिकाने से करीब 7 ग्राम चिट्टा और बरामद किया गया। आरोपी को आज 3 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…