नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),
सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना शिलाई की टीम ने रविवार रात्रि गश्त के दौरान NH-707 पर धकोली के समीप एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने एक गेंदनुमा कागज़ सड़क के पीछे नाली की ओर फेंक दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फेंकी गई वस्तु को उठाकर जांच की, जिसमें चिट्टा/हेरोइन पाया गया। बरामद मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन का वजन 1.35 ग्राम पाया गया।इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है।पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…