Uncategorized

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 9.930 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

ठियोग (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),
ठियोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा/हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना ठियोग में दिनांक 08.01.2026 को एएसआई अश्वनी कुमार, अन्वेषण अधिकारी पीएस ठियोग की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 08 जनवरी 2026 को करीब 3:15 बजे एएसआई अश्वनी कुमार अपनी टीम के साथ प्रेमघाट क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि ठियोग बाइपास रोड पर जोशी एंटरप्राइजेज भवन के पास एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार (नंबर T1025HP5519N) सड़क के दाहिनी ओर खड़ी है, जिसमें चार व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन की खरीद–फरोख्त में संलिप्त हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सह-चालक सीट के नीचे से एक गोल्ड फ्लेक सिगरेट का डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें 9.930 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
अमन वर्मा पुत्र राकेश वर्मा, निवासी गांव बाजवी, डाकघर केलवी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 37 वर्ष)
संजीव कुमार पुत्र तुलकू राम, निवासी गांव देहंघाटी, डाकघर केलवी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 35 वर्ष)
रोहित कुमार पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव केलवी, डाकघर केलवी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 33 वर्ष)
निखिल पुत्र प्रदीप चंदेल, निवासी गांव केलवी, डाकघर केलवी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 33 वर्ष)
पुलिस के अनुसार आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ पहले से चोरी, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं, जबकि अमन वर्मा और रोहित कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो-दो मामले पहले से दर्ज हैं।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago