Categories: Uncategorized

उपायुक्त की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),

15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे शिमला में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बहुत फायदा होगा। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के प्रयासों से पार्क को नया स्वरूप मिला है, जो कि वाकई सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि संकटमोचन राजधानी का एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन मंदिर के साथ बने इस पार्क की हालत पिछले वर्ष तक ख़राब थी। पार्क में लगे झूले टूट चुके थे और बच्चे मिट्टी में खेलने को मजबूर थे। संकट मोचन पार्क वर्ष 2004 में बना था, जिसके बाद वर्ष 2010 तक इसे इस्तेमाल किया गया लेकिन पिछले 15 वर्षों से इस पार्क का नवीनीकरण नहीं हुआ था, जिस वजह से पार्क की सुंदरता कम होने लगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पिछले वर्ष पार्क का निरीक्षण किया और पार्क की दुर्दशा देख कर तुरंत इसके जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। पिछले कई महीने से इस पार्क का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंदिर का परिसर आकर्षक लगे, इसलिए पार्क को लगभग 20 लाख रुपए की लागत से नए रूप में तैयार करवाया जा रहा है। अब यहां बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे पार्क में ग्रीन कारपेट भी बिछाया गया है ताकि बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके। बच्चों के खेलने और सजावट के लिए पार्क में नए खिलौने व पुतले लगाए गए हैं और बैठने की भी व्यवस्था की गयी है। यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्क को इस महीने ही पर्यटकों और स्थानीय बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

2 hours ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

6 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

8 hours ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

9 hours ago

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के…

1 day ago

शिमला के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को उस समय…

1 day ago