Uncategorized

ठियोग में एनडीपीएस के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 13.44 ग्राम चिट्टा बरामद


शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),

मिशन ‘भरोसा’ के तहत शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन ‘भरोसा’ के तहत शिमला पुलिस ने ठियोग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 13.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।ठियोग पुलिस थाना में 04 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला हेड कांस्टेबल कपिल की सूचना पर दर्ज हुआ।जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी को करीब 3 बजे दोपहर पुलिस टीम सैंज क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एचपी 63E-2177 नंबर का ट्रक माई पुल से सैंज की ओर सड़क किनारे खड़ा है, जिसमें दो युवक चिट्टा/हेरोइन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के अंदर से गोल्ड फ्लेक सिगरेट के पैकेट में रखी गई 8.040 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
विवेक, पुत्र मोहन लाल, निवासी क्याहर, उम्र 29 वर्ष कपिल, पुत्र तारा चंद, निवासी क्याहर, उम्र 28 वर्ष दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।दूसरा मामला 05 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल विजय कुमार की टीम ने की।4 जनवरी की रात करीब 11:46 बजे, पुलिस टीम फागू चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान शिमला की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति पर शक हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन शर्मा उर्फ फ्रेंकी, निवासी शाली बाजार, ठियोग, उम्र 42 वर्ष बताया।तलाशी के दौरान उसके बैग से 5.40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। शिमला पुलिस का कहना है कि मिशन ‘भरोसा’ के तहत नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

14 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

14 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago