Categories: Uncategorized

LIC की नाहन शाखा में अभिकर्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित,

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

एलआईसी की नाहन शाखा में अभिकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ एलआईसी के निगम गीत के साथ हुआ। इसमें दो दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अमित टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसका र्यशाला के दौरान विकास अधिकारी संजय गुप्ता ने अभिकर्ताओं से लक्ष्य निर्धारित करने और उसे चरणबद्ध तरीके से हासिल करने को लेकर जानकारी दी गई साथ ही एलआईसी द्वारा दिए जा रहे कंपटीशन को क्वालीफाई करने का भी आह्वान किया। इस दौरान एबीएम अभिषेक शुक्ला ने अभिकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने हाल ही में लॉन्च हुई एलआईसी की बीमा लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं शाखा प्रबंधक ललित गाबा ने आनंदा के माध्यम से प्रपोजल फॉर्म को भरने संबंधी प्रैक्टिकल जानकारी देते हुए इसके लाभ समझाए।


कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब एक दर्जन अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें रतन सिंह, सुशील ठाकुर, संजीव शर्मा, राकेश ठाकुर और ललित सरन समेत कई अन्य अभिकर्ता शामिल है। इसके साथ ही एलआईसी द्वारा जनवरी माह के लिए निर्धारित किए गए विभिन्न कंपटीशन पर चर्चा की गई। इस दौरान अभिकर्ता रतन सिंह की माता जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यशाला का अंत राष्ट्रगान से किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

14 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

14 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

24 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago