ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।
सिरमौर जिले के रोनहाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रोनहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के समीप उस समय पेश आया, जब एक पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक शिलाई की ओर से रोनहाट आ रहा था। CHC के पास अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) पुत्र आत्मा राम, निवासी गांव कुमली, तहसील पांवटा साहिब (शरली मानपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक नंबर HP-85-AA-1234 पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को खड्ड से बाहर निकाला और CHC रोनहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…