Categories: Uncategorized

सिरमौर में सड़क हादसा युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

सिरमौर जिले के रोनहाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रोनहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के समीप उस समय पेश आया, जब एक पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक शिलाई की ओर से रोनहाट आ रहा था। CHC के पास अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) पुत्र आत्मा राम, निवासी गांव कुमली, तहसील पांवटा साहिब (शरली मानपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाइक नंबर HP-85-AA-1234 पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को खड्ड से बाहर निकाला और CHC रोनहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

6 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

6 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

17 hours ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

21 hours ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

22 hours ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

22 hours ago