Uncategorized

ड्रॉप्स ऑफ होप ने दिसंबर माह में उपलब्ध करवाया 44 यूनिट खून

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने अक्तूबर महीने में 44  यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप का खून जरूरत अनुसार 1 दिसंबर से 31 दिसंबर  तक मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई, आईजीएमसी, पंचकुला और आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध करवाया।
सोसायटी की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन में A- की 3, O+ की 5, AB+ की 9, B+ की 3, AB- की 1 और O- की 3 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर अनमोल जिंदगी को बचाने में अपने सहयोग दिया। इसके अलावा विभिन्न ग्रुपों का 20 यूनिट रक्त पंचकुला, पीजीआई  चंडीगढ़, मोहाली, देहरादून, और आईजीएमसी शिमला में दिया गया। 
जानकारी के अनुसार B- की 1 यूनिट PGI चंडीगढ़ में सदस्य इक़बाल चौधरी ने, सदस्य संदीप व सौभाग्यवान ने B+ PGI चंडीगढ़ में, सदस्य दीपक पंवार ने O+ PGI चंडीगढ़ में दान किया।  वहीँ पीजीआई  चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में 05 यूनिट्स को बाज़ ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान जी ने पूरा कराया व स्वयं भी A+ रक्तदान किया। अखिल माहेश्वरी ने 4 यूनिट्स मोहाली व पंचकुला में जिला सिरमौर के मरीजो के लिए पूरा कराया।
आईजीएमसी शिमला में कपिल नेगी ने  1 यूनिट B- और AB+ की 2 यूनिट्स को पूरा कराया व पीजीआई चंडीगढ़ में B+ की 2 यूनिट व दून अस्पताल देहरादून में 2 यूनिट O+ रक्त की जरूरत को पूरा कराया।

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संचालक ईशान राव ने बताया कि दिसंबर महीने में अलग-अलग ग्रुप का 44 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की ओर से कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें 1500 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो जरूरत अनुसार लोगों को रक्त देकर उनकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर नारी शक्ति भी पीछे नहीं है।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

9 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

10 hours ago