Uncategorized

नाहन कॉलेज की कैडेट निधि 26 जनवरी को दिल्ली कर्तव्य पथ पर तो अंशिका करेगी जयपुर में सेना दिवस पर परेड

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की एनसीसी इकाई की कैडेट निधि दिल्ली में  होने वाले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कैम्प ( आरडीसी -2026) में कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड में हिस्सा लेंगी तथा कैडेट अंशिका शर्मा सेना दिवस के अवसर पर 17 जनवरी, 2026 को जयपुर में परेड का हिस्सा बनकर पहली बार महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। 
कैडेट निधि तथा कैडेट अंशिका शर्मा के चयन से  महाविद्यालय प्रबंधन एवं 1 एचपी इंटर कंपनी एनसीसी इकाई नाहन काफी उत्साहित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कैडेट निधि तथा कैडेट अंशिका शर्मा महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं हैं। निधि मूल रूप से डांडा खिलोड गांव के स्थाई निवासी  कुशाल सिंह पुंडीर जो कि एक कुशल किसान हैं उनकी सुपुत्री है तथा अंशिका शर्मा, गांव नया पंजोड से रमेश कुमार एक कुशल किसान की सुपुत्री हैं। 
एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज ने बताया कि एनसीसी इंटर कंपनी में से कुल दो  कैडेट्स का चयन हुआ है जिसमें निधि का चयन गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ परेड के लिए होना बड़ी बात है तथा वह दिल्ली में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि अंशिका शर्मा का चयन महाविद्यालय से से पहली बार सेना दिवस परेड के लिए होना भी महाविद्यालय को गौरवान्वित करता है।
 गणतंत्र दिवस परेड में इस चयन पर महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज ने खुशी जाहिर की तथा निधि और अंशिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय से लगातार तीसरी बार किसी छात्रा कैडेट का चयन हुआ है जो कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में एन सी सी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि इस चयन का श्रेय निधि तथा अंशिका शर्मा की कड़ी मेहनत, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० विभव कुमार शुक्ला, एनसीसी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे एस चौहान एवं एनसीसी स्टाफ के अथक प्रयास एवं निरन्तर सहयोग को जाता है। 
उन्होंने कहा कि अन्य एनसीसी कैडेट्स के लिए भी  यह चयन प्रेरणास्रोत है।  इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० विभव कुमार शुक्ला ने कैडेट नीधि, अंशिका शर्मा एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर एवं अधिकारियों, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ० पंकज तथा अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय, जिला तथा प्रदेश के लिए गौरवान्वित पल हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष एन सी सी के लगभग 15 लाख कैडेट्स में से यह चयन प्रक्रिया होती है और इसमें महाविद्यालय नाहन की छात्राओं की भागीदारी लगातार तीसरे वर्ष होना अपने आप में संतोषप्रद एवं गौरवशाली है। उन्होंने कैडेट निधि तथा अंशिका शर्मा के चयन के लिए एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे एस चौहान, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० पंकज,  एनसीसी कम्पनी के जेसीओ  जयकरण एवं एनसीसी स्टाफ को  महाविद्यालय की तरफ से को बधाई देते हुए भविष्य में भी एनसीसी के लिए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

9 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago