Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन ने विद्या कुंज पब्लिक स्कूल बिक्रम बाग को दिए 2 कम्प्यूटर

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

विद्या कुंज पब्लिक स्कूल बिक्रम बाग में रोटरी क्लब नाहन द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए विद्यालय को दो कंप्यूटर प्रदान किए गए। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि उन्होंने स्वयं विद्यालय का भ्रमण किया, जहाँ वे बिक्रम बाग क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा और शैक्षणिक स्तर को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के पूर्व छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य के माध्यम से क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, जो इस संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया ठाकुर ने बताया कि यह क्षेत्र एक पिछड़ा पंचायत क्षेत्र है, जहाँ विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन के समक्ष विद्यालय में कंप्यूटरों की आवश्यकता रखते हुए कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान के अभाव में विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव नहीं है। विद्यालय की आवश्यकता और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नाहन ने विद्यालय को दो कंप्यूटर प्रदान करने का निर्णय लिया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे उनका शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप प्रधान मोहम्मद हनीफ, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बीना शर्मा, आस्था वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक सदस्य आभा, रोटरी क्लब नाहन से ललित शर्मा एवं भविष्य गौतम, तथा सेवानिवृत्त जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

8 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

9 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago