परवाणू (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
पुलिस थाना परवाणू को भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पी.ओ. सैल की टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पंजाब के पठानकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ प्रताप सिंह, पुत्र श्री देव राज, निवासी गाँव धारबर्था, डाकखाना स्वारघाट, तहसील नैनादेवी, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 141/2025 दिनांक 30-12-2025, धारा 209 व 269 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला वर्ष 2014 का है, जब कसौली निवासी शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि उन्होंने अपनी गाड़ी कैंटर यूनियन परवाणू में लगा रखी थी और सतीश कुमार को चालक के रूप में नियुक्त किया गया था।
दिनांक 8 जनवरी 2014 को आरोपी परवाणू से सामान लोड कर गोरखपुर गया, लेकिन सामान उतारने के बाद न तो वापस लौटा और न ही फोन पर संपर्क में आया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 105 बॉक्स गैस चूल्हों का माल गोरखपुर पहुंचाकर किराया लिया और इसके बाद बिना मालिक की अनुमति के अन्य फर्मों के लिए भी ढुलाई कर करीब 45,450 रुपये का गबन किया। बाद में उसने गाड़ी फिरोजाबाद में छोड़ दी और फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी लगातार पेशी से बचता रहा, जिस पर न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। लगातार प्रयासों के बाद अंततः परवाणू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…