Uncategorized

नाहन में बाल्मीकि बस्ती में पुलिस ने दबिश देकर 10.11 ग्राम चिट्टे समेत एक को किया गिरफ्तार, करंसी व जेवरात भी बरामद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन शहर की बाल्मीकि बस्ती में पुलिस स्टेशन सदर नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान में दबिश दी जहाँ से पुलिस ने 10.11 ग्राम चिट्टा, 17,550 रुपये की करंसी के अलावा 92.09 ग्राम वजन के जेवरात बरामद किए है। वही पूर्व में जेल में सजा काट चुके आरोपी सोहन लाल को अदालत ने 6 दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिये है।सिरमौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर नाहन की टीम जब नशा माफिया की गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिये  बाल्मिकी बस्ती की तरफ रवाना हुई थी। इस बीच टीम को गुप्त सूत्र से  सूचना प्राप्त हुई कि सोहन लाल पुत्र स्व0 श्री अमरनाथ निवासी मकान न0 293/13 मोहल्ला बाल्मिकी बस्ती नाहन जो काफी समय से मादक पदार्थ  चिट्टा बेचने का धंधा करता है। आरोपी पहले भी हेरोईन/ चिट्टा बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है । सूचना के अनुसार आरोपी  आज भी अपने रिहायशी मकान से मादक पदार्थ चिट्टा/ हिरोईन बेच रहा है। अगर इसी समय आरोपी  सोहन लाल के रिहायशी मकान की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हो सकता है। पुलिस ने बताया कि  सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान सोहन लाल के मकान में लोहे की अलमारी के अन्दर एक सुनहरे रंग का मिट्टी  का जला हुआ अनार के अन्दर डलीनुमा/ चूर्णनुमा  10.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त इस धन्धें में संलिप्त  17,550  की करंसी व आभूषण कुल वजन 92.09 ग्राम भी बरामद हुए।  आरोपी सोहन लाल के खिलाफ  पुलिस थाना सदर नाहन में ND& PS ACT में एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत से 06 दिन पुलिस रिमांड लिया गया है।  पता लगाया जा रहा है कि इस धन्धे में इसके साथ अन्य कौन-2 संलिप्त है ताकि उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके ।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

6 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

8 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago