सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
दिनांक 21-12-2025 की रात्रि बद्दी क्षेत्र में आपसी झगड़े की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 115(2), 126(2), 352 BNS के अंतर्गत थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार बिल्डिंग में हुए झगड़े के दौरान दीपक द्वारा विजय के साथ मारपीट की गई, जिस दौरान विजय दूसरी मंज़िल से नीचे गिर गया। उपचार हेतु उसे बद्दी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में दौराने उपचार विजय की मृत्यु हो जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियोग में धारा 103 BNS (हत्या) भी जोड़ी गई है। आगे की कार्रवाई में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, FSL टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है तथा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…