Uncategorized

राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन में बैठक की अध्यक्षता की

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में जल शक्ति विभाग रिकांग पिओ व पूह मंडल के अधिशाषी अभियंताओं के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट का जायज़ा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बर्फबारी और सर्दी के मौसम के मद्देनजर जिला के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए समय पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें और पानी के भंडारण टैंको की समय-समय पर सफाई व गुणवत्ता का ध्यान रखें ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। 

जनजातीय विकास मंत्री ने जिला में जल शक्ति विभाग के माध्यम से चल रहे लंबित विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और जिन ठेकेदारों द्वारा विकास कार्यों में गुणवत्ता व ढील जैसी कोताही बरती जा रही है उनके तुरंत टेंडर निरस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहने और ज़मीनी स्तर पर कार्य करने को कहा ताकि जनता के हित में चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर प्राप्त हो सके। 

बैठक में अधिशाषी अभियंता रिकांग पिओ मंडल अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता पूह मंडल बाल कृष्ण व परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

       

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

11 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

15 hours ago