Categories: Uncategorized

75 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, पालमपुर से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को पालमपुर के बिंद्रावन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान ज्योति (36) पत्नी विजय कुमार, निवासी गांव व डाकघर बिंद्रावन, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 8 दिसंबर को कांगड़ा पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र के सारनू में नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर (बैरका) निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की (27) पुत्र अमर सिंह, निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका, संदीप सिंह (27) पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गांव अमृतसर बैरका, तथा विशाल सिंह (20) पुत्र अमर सिंह, निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका शामिल हैं।शाहपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की। जांच, तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जांच में खुलासा हुआ कि अमृतसर से लाया गया यह नशा पालमपुर के बिंद्रावन निवासी एक महिला तस्कर को सप्लाई किया जाना था।सुराग मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और शनिवार को बिंद्रावन में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी नशा तस्करी की पूरी चेन को तोड़ने की दिशा में बेहद अहम है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां भी संभव बताई जा रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

5 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

5 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

5 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

7 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

9 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

10 hours ago