Uncategorized

सिरमौर के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में दिखाया शानदार प्रदर्शन, कर्नल जे.एस. चौहान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

शिमला आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में जिला सिरमौर के युवाओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। जिले के होनहार युवाओं के चयन से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर 1 एचपी एनसीसी बटालियन, नाहन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

कर्नल चौहान ने चयनित अग्निवीरों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण अवधि के दौरान पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि अग्निवीर बनना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने जिला सिरमौर के समस्त युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। युवा यदि लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, तो वे निश्चित रूप से सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं।

कर्नल चौहान ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माध्यम से भविष्य में युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तथा पुलिस सेवाओं में भर्ती के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की जाती रहेगी। इसके साथ ही योग्य और इच्छुक युवाओं को कमीशंड ऑफिसर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

4 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

4 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

4 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

6 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

8 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

8 hours ago