Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन के सहयोग से छात्रा कर सकेगी नर्सिंग की पढ़ाई, कनाडा की रम्मी बाली ने उठाया जिम्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

रोटरी क्लब नाहन ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक मानवीय और प्रेरणादायक पहल की है। इसी सिलसिले में स्कोटिया बैंक कनाडा की कस्टमर एक्सपीरियंस लीड रम्मी बाली ने नाहन का दौरा किया।रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन द्वारा एक अत्यंत जरूरतमंद एवं एकल अभिभावक परिवार से आने वाली छात्रा के लिए शिक्षा सहायता का प्रस्ताव रखा गया था। यह छात्रा नाहन स्थित नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है। दौरे के दौरान रम्मी बाली ने छात्रा से भेंट की तथा नर्सिंग कॉलेज का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर रम्मी बाली ने रोटरी क्लब नाहन के माध्यम से छात्रा की तीन वर्षों की संपूर्ण पढ़ाई का खर्च वहन करने की सहमति दी। छात्रा की वार्षिक फीस ₹95,250 निर्धारित है, जिसमें से पहले वर्ष की फीस का भुगतान तुरंत कर दिया गया।यह सहयोग आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा के लिए शिक्षा की राह को सुगम बनाएगा और उसके भविष्य को नई दिशा देगा। रोटरी क्लब नाहन की यह पहल समाज में करुणा, शिक्षा के महत्व और महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश प्रस्तुत करती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

2 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

2 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

2 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

4 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

6 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

7 hours ago