सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता),
अर्की थाना क्षेत्र में गऊशाला से चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अर्की निवासी मानक चंद ने पुलिस थाना अर्की में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि गऊशाला के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे खाना बनाने के दो टोकने गायब हैं। चोरी हुए दोनों टोकनों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना अर्की में FIR संख्या 90/25 दिनांक 19.12.2025, धारा 331(3) व 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भवानी सिंह उर्फ भवानी, पुत्र जय सिंह, निवासी गांव बड़ोग, डाकखाना जोबड़ी, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 26 वर्ष को 19 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों टोकने बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपी को 20 दिसंबर 2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में चिट्टा तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…