Uncategorized

संगठन के कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, कार्यकर्ताओं की मेहनत, जोश और जुनून से ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी: डा. बिन्दल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमारे संगठन की ताकत हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत, जोश और जुनून के बल पर ही आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूर्ण रूप से व्यवस्थाओं के पतन का रहा है जिसमें असंख्य जनविरोधी निर्णय लिये गये। कांग्रेस ने जो 10 झूठी गारंटिया चुनाव के वक्त दी थी उन्हें कांग्रेस सरकार पूरा करने में नाकामयाब रही।
भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विक्रमबाग और देवनी पंचायतों के विभिन्न बूथों बूथ स्तरीय बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते व्यक्त किये।
डा. बिन्दल ने बूथ स्तरीय बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि इन बैठकों में जहां संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई वहीं स्थानीय समस्याओं पर भी गहरा चिंतन हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक गांव सड़क और पेयजल, जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है किन्तु न तो सरकार और न ही सरकार के नुमायंदों को कोई फर्क पड़ रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भाजपा अपने बूथ संगठन को लगातार मजबूत कर रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों पर भी चरणबद्ध ढंग से बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
डा. बिन्दल ने कहा कि विक्रमबाग-देवनी सहित नाहन क्षेत्र में जितने भी जनहित के संस्थान भाजपा कार्यकाल में खोले गए थे, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही इनमें ताला लगा दिया गया क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़ें हैँ।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

56 minutes ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

3 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

3 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

4 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

4 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

6 hours ago