नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
मुख्य जिला मार्ग श्री रेणुकाजी–नाहन पर मलगांव के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडरों से भरे एक वाहन और एक बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गैस सिलेंडर से भरा वाहन सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जबकि उसमें लदे दर्जनों गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए लोग घटनास्थल से दूर हटते नजर आए। दुर्घटना के कारण सड़क के बीच पलटा वाहन होने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसमे चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जबकि दोपहिया वाहन किसी तरह निकलते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मलगांव के पास यह मोड़ काफी गहरा है और यहां अब तक कटिंग का कार्य नहीं किया गया है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर जल्द कटिंग करवाई जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और गति सीमा तय की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…