Uncategorized

थियोग पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़

थियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),


जिला शिमला में ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। SHO कोटखाई अंकुश ठाकुर की अगुवाई में, कांस्टेबल मनीष, हेमंत, बॉबी और अरुण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर चोरी और चोरी के प्रयास जैसी वारदातों में शामिल रहा है। इनमें प्रमुख स्थान शामिल हैं—

कोटखाई (बगड़ा)

कोटखाई (ताहू) – चोरी का प्रयास

थियोग (2–3 घटनाएं)

देहा, सुन्नी सहित अन्य क्षेत्र

गिरफ्तार आरोपी

  1. कैलाश उर्फ कमलेश, पुत्र काकू राम, निवासी गाँव कलेर, डाकघर बखलग, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 37 वर्ष
  2. मंसू राम, पुत्र हरिंदर चौधरी, निवासी गाँव बंजानी, डाकघर सारलाघाट, तहसील मामलिग, जिला सोलन, उम्र 30 वर्ष
  3. नरेश कुमार, पुत्र डीला राम, निवासी गाँव बंजानी, डाकघर सारलाघाट, तहसील मामलिग, जिला सोलन, उम्र 38 वर्ष

उपरोक्त सभी आरोपियों को FIR संख्या 90/2025, दिनांक 10/12/2025, धारा 303(2) BNS और 3 PDP एक्ट के तहत कोटखाई थाना में ASI सुखदेव द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को 12 दिसंबर 2025 को माननीय ACJM थियोग की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह उपमंडल थियोग में दर्ज 3–4 अन्य मामलों में भी संलिप्त पाया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और संभावित अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 hour ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

1 hour ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

2 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

2 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

16 hours ago