Categories: Uncategorized

मनाली में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, एक मृत, एक जिंदगी-मौत से जूझ रहा

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली।

मनाली। मनाली से सटे शलीन गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी (नंबर एचपी-58ए-5826) में सवार दो व्यक्ति मनाली से शलीन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शलीन से कुछ दूरी पहले वाहन अनियंत्रित होकर गहरी ढांक (खाई) में गिर गया।

इस हादसे में हरदयाल सिंह (43), निवासी शलीन तहसील मनाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आत्मा राम (32), निवासी शलीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स अस्पताल बिलासपुर रैफर किया गया है।

डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

11 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

13 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

13 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

15 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

22 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

22 hours ago