Categories: Uncategorized

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क।

प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के चलते सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार 13 दिसंबर तक मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मंडी और बिलासपुर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में वाहन चालकों को रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago