Categories: Uncategorized

शिलाई महाविद्यालय में ABVP ने किया कार्यकारिणी का गठन, गुंजन तोमर इकाई अध्यक्ष व अक्षित बने इकाई मंत्री

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

ABVP ने शिलाई महाविद्यालय में कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे गुंजन तोमर को इकाई अध्यक्ष व अक्षित को इकाई मंत्री चुना गया। शिलाई महाविद्यालय की पूर्व कार्यकारिणी इकाई को सचिन ठाकुर ने भंग किया। उसके उपरांत कार्यकारिणी गठन के विशिष्ट अतिथि जिला संगठन मंत्री सिरमौर  सचिन सपटा व चुनाव अधिकारी प्रदेश सहमंत्री अभी ठाकुर का महाविद्यालय की समस्त छात्र शक्ति का स्वागत किया। जिसके बाद सभी के समक्ष 2024-25 शिलाई इकाई की उपलब्धियां व कार्य साझा की। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला संगठन मंत्री सिरमौर सचिन सपटा ने ABVP के इतिहास पर प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि आज ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन कर उभरा है। ABVP केवल कैम्पस तक ही सीमित नहीं है कैम्पस से आगे बढ़ कर समाज में युवाओं की भूमिका को लेकर कार्य कर रहा है।  ABVP गुरू व शिष्य परंपरा को दर्शाता है। 
चुनाव अधिकारी अभी ठाकुर ने कहा कि जहां जहाँ परिसर है वहाँ वहाँ परिषद कार्य कर रही है। छात्रों की समस्याओं का समाधान ABVP कर रही है व समाज में छात्र हित व समाज हित की लड़ाई लड रही है। इकाई  अध्यक्ष सचिन ने वर्ष 2024 25 की कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव अधिकारी अभी ठाकुर ने 2025 26 की नवीन कार्यकारिणी के इकाई अध्यक्ष व इकाई मंत्री की घोषणा की। जिसमें तहसील संयोजक सचिन ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी  सौंपी गई। उसके उपरांत   गुंजन तोमर को इकाई अध्यक्ष व अक्षित को इकाई मंत्री बनाने की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रज्ञा नेगी, राघव, प्रियांश ठाकुर व योगेश को उपाध्यक्ष, ज्योतिका,  सूजल, रोहन व् अनुराग शर्मा को सहमंत्री व निखिल को सोशल मीडिया एवं मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया।  कार्यकारणी में SFD  प्रमुख दीपिका, Sfs  प्रमुख ललिता, RKm प्रमुख शीतल, मीडिया प्रमुख शिवानी, खेलो भारत प्रमुख सुमन व् अध्ययन मंडल प्रमुख अदिति को बनाया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

9 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

11 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

11 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

14 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

20 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

20 hours ago