Categories: Uncategorized

नाहन में स्वच्छता को लेकर कार्यशाला, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज नगर परिषद नाहन के मीटिंग हॉल में “ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव अजय गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में नगर परिषद नाहन, नगर परिषद पांवटा साहिब एवं नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके साथ ही नाहन शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक तथा कॉलेजों के प्रोफेसरों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत-स्तर पर कचरा पृथक्करण, स्वच्छता के मानकों और व्यवहार परिवर्तन संचार (IEC) से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। शहरी विकास निदेशालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हिमालयन इंस्टिट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, डवलपमेंट एण्ड रिसर्च, रानीताल (SKP) देहरादून, उत्तराखंड के निदेशक डॉक्टर कमल बहुगुणा सुमित विशेषज्ञों ने विशेषज्ञों कार्यशाला में विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने शहरों को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago