सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
पुलिस थाना कंडाघाट की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि करण कुमार व शाहरुख़ खान नाम के दो युवक गाड़ी में शिमला से सोलन की तरफ आ रहे है जो आपसी मिलीभगत से पिछले काफी समय से चरस/भांग की अवैध खरीद फरोख्त का धन्दा करते है तथा आज भी इन दोनों के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ चरस/भांग है जिसे वह दोनों बेचने की फिराक में है I इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके उक्त गाड़ी को रोककर उसम बैठे दो युवकों जिनके नाम व पते करण कुमार पुत्र श्री कुलदीप कुमार निवासी गाँव बठोल तहसील कसौली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश उम्र 22 वर्ष व शाहरुख़ खान पुत्र श्री वसीम अहमद निवासी गाँव बठोल तहसील कसौली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश उम्र 30 वर्ष को 413 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया I जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना कंडाघाट में पंजीकृत किया गया I इस अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी टैक्सी डिजायर को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को आज दिनांक 09-12-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जा रही है I
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…