नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
एलआईसी नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने जानकारी दी कि अब तक 125 से अधिक महिलाएं एलआईसी नाहन की इस विशेष मार्केटिंग फोर्स से जुड़ चुकी हैं।बीमा सखी योजना के तहत अब तक लगभग 16 लाख रुपये की स्टाइफंड राशि बीमा सखियों को प्रदान की जा चुकी है, जबकि इसके अतिरिक्त उन्हें कमीशन और बोनस का लाभ भी मिल रहा है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रही है।साथ ही, हर घर तक बीमा सुरक्षा कवर पहुंचाने में बीमा सखियों की भूमिका को विशेष रूप से प्रशंसनीय बताया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीमा सखियों में सुश्री सन्नो, विमला देवी, प्रभा कौशिक, सुश्री मंचना, अरुणा कुमारी, ममता, पूनम, वंदना, निशा, सुनीता देवी, रेखा, उषा, विश्वा कुमारी, निर्मला, काला चौहान, सरला, विनिता सहित अन्य बीमा सखियों को सम्मानित भी किया गया।
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी होटल में उस समय…