Categories: Uncategorized

नगर पंचायत राजगढ़ अध्यक्ष ज्योति साहनी के नेतृत्व में आज जल शक्ति विभाग के साथ उठाऊ पेयजल योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

राजगढ़ (हेमंत चौहान, संवाददाता),

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी के नेतृत्व में आज राजगढ़ में जल शक्ति विभाग के साथ उठाऊ पेयजल योजना (AMRUT-2.0) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने आईपीएचक्यू विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा से योजना की धीमी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

अधिशासी अभियंता ने बैठक में विभाग का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि योजना के सुचारू रूप से संचालित न होने का प्रमुख कारण स्कीम स्थल पर ट्रांसफॉर्मर का न लगना रहा है। विभाग की ओर से बिजली बोर्ड को आवश्यक सुरक्षा राशि (Security Amount) जमा कर दी गई है और ट्रांसफॉर्मर शीघ्र स्थापित करने का आग्रह भी किया जा चुका है। ट्रांसफॉर्मर लगते ही स्कीम को तुरंत चालू करना संभव हो जाएगा।

विभाग ने यह भी बताया कि बरसात के दौरान पाइपलाइन के कई हिस्सों के टूट जाने और पानी के स्रोतों के पास बड़े-बड़े पेड़ गिरने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। इन बाधाओं के कारण पाइपलाइन की मरम्मत कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में इन क्षतिग्रस्त हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उठाऊ पेयजल योजना के सभी तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर स्थापित होते ही स्कीम को जनता की सुविधा के लिए चालू कर दिया जाएगा, जिससे राजगढ़ क्षेत्र को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

10 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

11 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

11 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

12 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

13 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

13 hours ago