Uncategorized

बकानी में घर लौटते वक्त पैर फिसलने से युवक की मौत, रोजाना की तरह काम से घर वापस लौट रहा था चनालू राम

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

भरमौर के ग्राम पंचायत बकाणी में घर लौटते वक्त युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब मृतक युवक शनिवार शाम को रोजाना की तरह काम करने के बाद घर लौट रहा था मृतक की पहचान चनालू राम गांव धारना के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज के शव गृह में रखवा दिया है। जहां आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार धारना गांव का चनालू राम शनिवार शाम को रोजमर्रा की भांति मेहनत-मजदूरी करने के उपरांत वापस घर को लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण गहरी ढांक से नीचे लुढक़ गया। चनालू राम जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है,गरीब परिवार से संबंध रखता था और अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।परिणामस्वरूप चनालू राम की मौके पर ही मौत हो गई। चनालू राम को ढांक से गिरता देख ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही शव को ढांक से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा हितेष लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कागजी औपचारिकताएं निपटाने के साथ ही शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

23 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

24 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago