नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता ),
पांवटा साहिब स्थित देवी नगर के वार्ड नंबर 10 में एक हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है। किराए के मकान के अंदर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान माला देवी (45), निवासी उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। उसका शव उसी कमरे से बरामद हुआ, जहाँ वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि माला देवी के पति की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद वह शीशपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह जोड़ा अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही नशे के आदी थे।
पुलिस आरोपी शीशपाल से पूछताछ कर रही है।
एस.पी. सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी में दोनों के लिव-इन में रहने की बात सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विवाहित थे या औपचारिक तौर पर लिव-इन पार्टनर, इसकी वास्तविक स्थिति मृतक के परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…