Categories: Uncategorized

ठियोग में सड़क हादसा, रुनकली मंदिर के पास खाई में गिरी कार, 2 लोग घायल

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ),

 शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक सड़क हादसा पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना ठियोग-चीखड़ मार्ग पर प्रसिद्ध रुनकली मंदिर के समीप हुई। हादसे में कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार,सफेद रंग की टाटा पंच कार (HP 09B-3274) ठियोग-चीखड़ मार्ग पर जा रही थी। जैसे ही कार रुनकली मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची ताे चालक अचानक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से लुढ़ककर खाई में जा गिरी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, खासकर इसका अगला हिस्सा और छत पूरी तरह पिचक गए हैं।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और खाई में उतरकर घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलैंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलैंस की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलाें की पहचान बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

19 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

21 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

21 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

23 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 days ago