Uncategorized

पांवटा साहिब में एक युवक को सरेआम स्कॉर्पियो से कुचला

पांवटा साहिब (ब्यूरो रिपोर्ट),

पांवटा साहिब शहर के भूपपुर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खनन और ट्रालों के विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में एक युवक की जान चली गई। हरियाणा के कलेसर निवासी अशरफ अली (35) पुत्र शेरदीन की भूपपुर में स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने गाड़ी चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के अनुसार अशरफ अली अपने ट्राले को ठीक करवाने के लिए भूपपुर आया था। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो (एप्लाइड फॉर) गाड़ी, जिसमें कुर्शीद उर्फ इनाम और उसका भाई आशिक अली पुत्र जाहिद निवासी कलेसर, हरियाणा सवार थे, ने उसका पीछा किया। भूपपुर पहुंचने पर जब अशरफ बाइक से उतरा, तो स्कॉर्पियो सवाराें ने गाड़ी ने उसे टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे लेकर उस पर चढ़ा दी। पीछे से आ रहे अशरफ के साथी अमजद पुत्र मगलू और इशरार पुत्र आरिफ जो सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, ने घायल अशरफ को गाड़ी में डालकर पांवटा साहिब अस्पताल की ओर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में बद्रीपुर ट्रैफिक लाइट पर उन्होंने हमलावराें की स्कॉर्पियो को खड़ा देखा।इशरार ने गाड़ी के पास जाकर उस पर पत्थर फैंका, जिस पर हमलावरों ने इशरार को भी कुचलने की कोशिश की और फरार हो गए। घायल अशरफ और इशरार को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अशरफ अली को इलाज के लिए यमुनानगर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी ट्रालों को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago