Uncategorized

हिमाचल की शांत वादियों में बढ़ रहे अपराध, आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा — विद्यार्थी परिषद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अभी ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से पूरे देश में जाना जाता है, लेकिन आज यही देवभूमि कानून व्यवस्था की चरमराहट से जूझ रही है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराध यह दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल साबित हो रही है। हिमाचल जैसा शांत प्रदेश आज असुरक्षा के वातावरण में घिरता जा रहा है। चाहे वह अपहरण की घटनाएं हों, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले हों या फिर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध — ऐसी घटनाओं में निरंतर वृद्धि प्रदेश के लिए चिंताजनक संकेत है। प्रदेश सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर प्रदेश सरकार को इन घटनाओं से अवगत कराया है, परंतु सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। चाहे पालमपुर में युवती पर दिनदहाड़े हुआ हमला हो या अन्य आपराधिक घटनाएं, सरकार का मौन रुख इन अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहा है। हाल ही में चंबा के चुराह में एक विधायक और युवती के बीच हुए विवाद ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिषद मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण पर निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। अभी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सिर्फ झूठे वादों और झूठे वादों में उलझा रही है, जबकि असल मुद्दों से मुंह मोड़ रही है। ऐसी घटनाएं न केवल हिमाचल की पवित्र छवि को धूमिल कर रही हैं, बल्कि देवभूमि को शर्मसार करने का कार्य कर रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago