Uncategorized

रेणुका मेले में हुई बुडाह लोकनृत्य दल की प्रतियोगिता में पारंपरिक बुडाह लोकनृत्य दल हानत घाटों प्रथम स्थान पर रही

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ),

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में चौथे दिन बुडाह लोकनृत्य दल की प्रतियोगिता का आयोजन जिला भाषा अधिकारी सुश्री कांता नेगी द्वारा रेणुका जी विकास बोर्ड एवं भाषा संस्कृति विभाग के सौजन्य से करवाया गया । ऐतिहासिक रेणु मंच पर जिला सिरमौर में प्राचीन पारंपरिक लोकनृत्य बुडाह दल की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्री रेणुका जी श्री जयचंद व तहसीलदार नाहन श्री उपेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में गिरिआर हाटी कला मंच गुंडाह , शिरगुल कला मंच घाटों, गोगा वीर सांस्कृतिक कला मंच पखवान गनोग, पारंपरिक लोक नृत्य बुडाह दल हानत, गुगा महाराज बुढ़ियात सांस्कृतिक क्लब क्यारका, बुडाह नृत्य दल ऊंचा टिक्कर, भद्रास दल गनोग, बुडाह नृत्य दल ऊंचा टिक्कर के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । यह लुप्त होता पारंपरिक नृत्य जिसमे लोक गाथाएं होकू , छीछा, जगदेउ, जाग, भिन्युरी आदि गाथाओं के माध्यम से हुड़क, थाली आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है । इसमें विशेष पारंपरिक परिधान चोलटु पहना जाता है।इस प्रतियोगिता में पारंपरिक बुडाह लोकनृत्य दल हनत घाटों प्रथम स्थान , बुडाह लोकनृत्य दल सैंज द्वितीय स्थान व भद्रास दल गनोग तृतीय स्थान पर रहा । निर्णायक मंडल में लोक संस्कृति के ज्ञाता व संगीत के प्राध्यापक डॉ देवराज शर्मा, डॉ किरण बाला व संगीत प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश जी थे। मंच संचालक की भूमिका में श्री दलीप वशिष्ठ जी थे। प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को आकर्षण ट्रॉफी व 15000, 13000 व 11000 की पुरस्कार राशि क्रमशः रेणुका विकास बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

15 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

17 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

20 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

20 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

20 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

21 hours ago