Categories: Uncategorized

अटल सदन में कुल्लू कान्वेंट स्कूल का वार्षिक समारोह,प्लस टू मेडिकल की छात्राओं ने मचाया धमाल,730 बच्चों ने लिया मंच का अनुभव

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

अटल सदन में कुल्लू कान्वेंट स्कूल का वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन दो दिन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पहले दिन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा मुख्यातिथि रहे। जबकि दूसरे दिन आईटीबीपी के अधिकारी दवेंद्र सिंह परमार रहे। मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया और स्कूल के एमडी सुरेश कुमार और एडमिस्टेटर ऋतु ने कुल्वी परंपरा के साथ कुल्वी टोपी व शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्लस टू मेडिकल की छात्राओं अपने नृत्य में धूम मचाई। सबसे पहले सरस्वती बंदना हुई और उसके बाद स्वागत गीत गाया गया। इस अवसर पर नृत्य के अलावा ऑपरेशन सिंदूर नाटक,नशे के खिलाफ नाटक व गर्वा नृत्य किया गया। यही नहीं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने कहा कि दो दिनों में 730 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया और मंच साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं बल्कि बच्चों का सर्वागीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं यह बच्चों के लिए उम्र भर के लिए यादगार बनती है। इस स्टेज से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू कान्वेंट स्कूल की नींव बड़ी पक्की है और 25 वर्षों से सैंकड़ों बच्चों को पढ़ाया। हमें गर्व होता है जब हमारे बच्चे भारत के विभिन्न क्षेत्रों में वेहतरीन सेवाएं देते हैं। जब बच्चे अपने माता-पिता,स्कूल व प्रदेश का नाम का रोशन करते हैं तो हमें खुशी होती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago