शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),
किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग
उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ समर चौहान, डॉ चंदन राणा,पशु औषधी विशेषज्ञ, तथा श्री शशांक शुक्ला भारतीय सेना अवेरी पट्टी द्वारा अश्वों के उचित प्रबंधन तथा बीमारियों से रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल तथा खुर को सही प्रकार से रखने के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। किसान गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया जिन्हे चिकित्सा किट भी वितरित की गई। आज के दिन सबसे मंहगा घोड़ा श्री छेरिंग टुडूप ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल स्पीति द्वारा मुबालिक 84000 रुपयों में बेचा गया जिसे श्री देवेंद्र सिंह, ग्राम एंडी, ज़िला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने ख़रीदा।03 नवंबर 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस है जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…