Categories: Uncategorized

ज्वालामुखी मुरली मनोहर मन्दिर में पंच भीष्म शुरू,101 दीपक जलेंगे दिन रात

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता),

तुलसी विवाह और भीष्म पितामहा से जुड़ा है इतिहास

 ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मन्दिर में कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभ आरम्भ किया गया।मान्यता के अनुसार मन्दिर में दिन रात 101 दीपक पूरे पांच दिनों  तक दिन रात जलाए जाएंगे।स्थानीय निवासी श्रद्धालु और मन्दिर पुजारी इन दीपको में दिन रात तेल का दान करते हैं।ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पंच भीष्म के दिनों में दर्शन करने से पितृ दोष भी समाप्त होता है और लक्ष्मी का वास होता है।मुरली मनोहर मन्दिर पुजारी डिम्पल शर्मा ने बताया कि पंच भीष्म मनाने के दो कारण हैं, एक तो माता तुलसी का विवाह मुरली मनोहर से इसी दिन हुआ था और महाभारत काल मे जब भीष्म पिताहमा बाणों की शैया पर लेटे थे तब उन्होंने पांडवो को पांच दिन तक ज्ञान दिया था।इसी उपलक्ष्य में पंच भीष्म मनाए जाते हैं। इस पंच भीष्म के पांच दिनों में दान पुण्य का बहुत महत्व होता हैं और इन दिनों में विष्णु भगवान के मंदिर व अपने घर मे तेल के दीपक जलाने का बहुत महत्व होता हैं ।इन दिनों में विष्णु भगवान का तुलसी माता से विवाह होता है इन 5 दिनों में अखंड तेल का दीपक विष्णु भगवान के मंदिर में जलाते हैं

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago