नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने आज गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह सफलता गांव मिल्ला वाईफ्रिकेशन के पास दबिश देकर हासिल की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (37 वर्ष) पुत्र जातिराम निवासी गांव व डाकघर शिलाई, जिला सिरमौर तथा आशू वर्मा उर्फ अंकू (21 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतराम निवासी गांव अच्छोटी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। SIU टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 712 ग्राम चरस बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह चरस कहीं और सप्लाई करने की फिराक में थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…