Uncategorized

भाजपा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मैराथन का आयोजन कर लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल को किया याद।

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

अक्टूबर देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्मजयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कड़ी में जिला मुख्यालय ढालपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर लौह पुरुष को याद किया। जिला अध्यक्ष अमित सूद ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मैराथन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान से शुरू हुई और कॉलेज गेट से होते हुए वापिस रथ मैदान पर समाप्त की गई।

रन फॉर यूनिटी के संयोजक पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया था इस पदयात्रा के माध्यम से उसी भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि युवा ‘एक भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आदर्शों को अपना सकें और नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक हों।

जिला कुल्लू भाजपा के प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में शुरू किया गया हैं और 25 नवंबर तक इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को बंजार विधानसभा में भी माई भारत कार्यक्रम के तहत मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक प्रदेश के साथ-साथ जिला कुल्लू के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को भी आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अमित सूद ने इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी परन्तु उस समय के कांग्रेसी नेताओं को उनके द्वारा उठाए कदम रास नहीं आए और उनकी सोच को दबाने के प्रयत्न लगातार किए जाते रहे। उन्होंने कहा की आज के एक भारत अखंड भारत के सपने की नींव वास्तव में सरदार पटेल द्वारा ही रखी गई थी। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र सौरी, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, नरोतम ठाकुर, युवराज बोध , धनेश्वरी ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सभी जिला एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago