Uncategorized

राजस्व मंत्री ने 02 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित रिकांगपिओ से खवाँगी सड़क का लोकार्पण किया

 रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा उपमंडल की ग्राम पंचायत ख्वांगी में 32 लाख 70 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित शारबो से कागरा तक सड़क का उदघाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने 02 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनाई गई रिकांगपिओ से खवाँगी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 सड़क व 12 लाख 36 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित जल शक्ति विभाग प्लांट से अलटी ख्वांगी सड़क का लोकार्पण किया। बागवानी मंत्री ने इस दौरान शारबो में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे हेलीपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां के कार्यों की गतिविधियों को जांचा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार पूर्ण राज्य सहित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास कर रही और हर गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा चुका है और जिला के कंडों को सड़कों से जोड़ने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा।इस अवसर पर निदेशक राज्य सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार सेन, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago