Categories: Uncategorized

सिरमौर में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 टिप्पर जब्त

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बीती रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में गठित विशेष क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने पांवटा साहिब क्षेत्र में देर रात से सुबह तक संयुक्त अभियान चलाया। 29/30 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि से सुबह 4 बजे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और खनन सामग्री से लदे 24 टिप्परों की जांच की। इनमें से 23 टिप्पर बिना वैध परमिट के उत्तराखंड और हरियाणा की दिशा में जा रहे थे। पुलिस ने इन वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम और खनन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया।

इसी क्रम में, कालाअंब थाना क्षेत्र में एक वाहन का चालान किया गया, जबकि पुरुवाला थाना क्षेत्र में 16 चालान दर्ज हुए, जिनमें से एक वाहन को जब्त किया गया। कुल मिलाकर, पिछले 48 घंटों में सिरमौर पुलिस ने 42 चालान किए और 25 टिप्पर जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी मामलों की जांच पूरी होने के बाद वाहनों को न्यायालय में पेश किया गया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग में शामिल लोगों पर अब सीधे जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन या ओवरलोडिंग की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago