Uncategorized

माता बाला सुंदरी मंदिर में चोरी करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, वाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले है आरोपी

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन शहर के शमशेर कैंट स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में 27 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे मंदिर का ताला तोड़कर गुल्लक से नकदी चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने मात्र दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को वाल्मीकि मोहल्ला नाहन के रहने वाले दो युवकों अंश कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र सोम प्रकाश और समीर उम्र 19 वर्ष पुत्र राजकुमार ने अंजाम दिया था। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर थाना नाहन पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों आरोपियों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से करीब ₹10,100 की चुराई गई नकदी भी बरामद कर ली।डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने बेहद सतर्कता से काम करते हुए कम समय में ही आरोपियों को दबोच लिया। उन्होंने बताया , दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago