Uncategorized

भरवाईं स्कूल में अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण सप्ताह “ समर्थ “ कार्यक्रम का आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन,संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं की आपदा प्रबंधन इकाई द्वारा विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य निर्मल कुमार के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण सप्ताह के अंतर्गत “समर्थ 2025” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने बच्चों को आपदा प्रबंधन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्री य आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस आज समूचे विश्वब में मनाया जा रहा है। यह दिवस लोगों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढाने तथा आपदा न्यूनीकरण संस्कृजति को बढावा देने के उद्देश्यर से मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है – ”फंड रेजिलिएंस, नॉट डिजास्टार्स”। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने की बजाय सजग रहना, पूर्व तैयारी करना और समय रहते उचित कदम उठाना जानमाल की हानि को काफी हद तक रोक सकता है।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक समर्थ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां होगी । उन्होंने ने कहा कि समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन पर प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने की बजाय सजग रहना, पूर्व तैयारी करना और समय रहते उचित कदम उठाना जानमाल की हानि को काफी हद तक रोक सकता है। प्रार्थना सभा में शिक्षक विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दे रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों व शिक्षकों के साथ आपदा से बचाव के तरीकों पर विचार साझा किए। उन्होंने सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन इकाई प्रभारी प्रवक्ता कुमारी शैलजा की अगुवाई में हुआ I इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago